फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inflation attack, government will make toll expensive from April 1

Bahraich News: महंगाई का वार, एक अप्रैल से टोल महंगा करेगी सरकार

Wed, 29 Mar 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 29 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Inflation attack, government will make toll expensive from April 1
बहराइच। पहले से ही महंगे डीजल-पेट्रोल की मार झेल रहे वाहन स्वामियों पर एक अप्रैल से बढ़े हुए टोल टैक्स की दोहरी मार पड़ने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष से टोल टैक्स में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की बात कही गयी है। आदेश का पालन करवाने के लिए जिले में स्थित तीन टोल प्लाजा के संचालकों ने तैयारियां शुरु कर दी है।
विज्ञापन

आगामी एक अप्रैल से हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को बढ़ी हुई दर के हिसाब से भुगतान करना होगा। टोल बढ़ोत्तरी की सूचना मिलने के बाद से वाहन स्वामियों में निराशा देखने को मिल रही और चालक इससे महंगाई और बढ़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर बिना हिचकोले खाए यात्रा करने वाले वाहन चालकों को आगामी एक अप्रैल से अपनी जेब और ढीली करनी होगी। शासन की ओर से आगामी एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी करते हुए नई दरें जारी कर दी गयी हैं। जिले के तीन मार्गों पर पड़ने वाले टोल प्लाजा पर अब एक अप्रैल से छोटे-बड़े वाहनों पर लगभग पांच से 15 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे। गौरतलब हो कि जिले के बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर कैसरगंज में ऐनी टोल प्लाजा है। जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नानपारा-बहराइच मार्ग पर चीनी मिल के पास स्थित टोल प्लाजा से भी प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। वहीं आसामरोड स्थित टोल प्लाजा की भी स्थिति ऐसी ही है और यहां से भी प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। जिसमें नए वित्तीय वर्ष में एक व दोनों तरफ की यात्रा सहित मासिक पास के शुल्क में भी बढ़ोत्तरी की गयी है। जिले के भिन्न-भिन्न टोल प्लाजा पर भिन्न-भिन्न दरों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। कार-जीप जहां औसत पांच तो वहीं हल्के व भारी मालवाहकों पर 10 से 15 रुपए की बढोत्तरी देखने को मिलेगी।
टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी को लेकर जब लोगों से सवाल किया गया तो लोगों ने इससे महंगाई में वृद्धि होने की बात कही। ब्राह्मणीपुरा निवासी हर्षित ने बताया कि टोल बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ेगा और इसका सीधा असर महंगाई के रूप में देखने को मिलेगा। धरसवां निवासी अजीत ने कहा कि हरी सब्जियों व दालों के दाम पर भी इसका असर पड़ेगा। सत्तीकुआं निवासी रवि शुक्ला ने कहा कि सरकार महंगाई कम करने के बजाए इसे बढ़ा रही है। पहले ही पेट्रोल व डीजल के दाम परेशान कर रहे थे।
नानपारा के चीनी मिल के पास स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर गीतम सिंह ने बताया कि टोल में की गयी बढ़ोत्तरी से नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि वाहन चालक दूसरे रास्तों का प्रयोग करेंगे और टोल पर वाहनों की सख्या घट सकती है जिससे नुकसान होने की आशंका है। वहीं बहराइच-लखनऊ मार्ग स्थित ऐनी टोल प्लाजा के मैनेजर विकास चौधरी ने टोल बढ़ोत्तरी से राजस्व वृद्धि की बात कही। उन्होंने बताया कि वृद्धि से उन लोगों पर तो कोई असर नहीं पड़ेेगा, लेकिन इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और इससे विकास होगा।
विभिन्न कार्यों के लिए सप्ताह में दो बार लखनऊ जाना पड़ता है। ऐसे में टोल बढ़ोत्तरी से जेब पर असर पड़ेगा। सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।अमन सोनी, स्वर्णकार

पेट्रोल-डीजल व कई खाद्य पदार्थों के दाम पहले से आसमान छू रहे हैं। टोल टैक्स बढ़ोत्तरी से इनके दामों में और इजाफा होगा।सुंदरम मिश्रा, अधिवक्ता
टोल बढ़ोत्तरी लागू होने के बाद सामान्य किराए में भी बढ़ोत्तरी होगी जिसका असर गरीबों पर भी पड़ेगा। सरकार को विचार करना चाहिए।देवमणि पांडेय, मेडिकल संचालक
टोल पर एक नजरवाहन पहले की दर बढ़ी दर
कार-जीप 40 45
हल्के मालवाहक 65 70
बस-ट्रक 140 145
थ्री एक्सल(कामर्शियल वाहन) 150 160
हैवी काॅमर्शियल वाहन 220 230
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed