फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   India-Nepal representatives deliberate on wildlife conservation and prevention of poaching

Bahraich News: भारत–नेपाल के प्रतिनिधियों ने वन्यजीव संरक्षण व अवैध शिकार रोकने पर किया मंथन

Tue, 16 Dec 2025 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal representatives deliberate on wildlife conservation and prevention of poaching
सीमा संयोजकता बैठक के दौरान मौजूद दोनो देशाें के अ​धिकारी व अन्य। - फोटो : सीमा संयोजकता बैठक के दौरान मौजूद दोनो देशाें के अ​धिकारी व अन्य।
बिछिया। कतर्नियाघाट स्थित ईको अवेयरनेस सेंटर में मंगलवार को भारत और नेपाल के बीच वन्यजीव संरक्षण, वन्यजीवों के अवैध शिकार तथा उनके अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अंतर-सीमा संयोजकता बैठक का आयोजन हुआ। बैठक का संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वन विभाग, एसएसबी, नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी (न्यूज) और उज्यालो नेपाल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने नेपाल से आए सभी प्रतिनिधियों का सम्मान किया। उज्यालो नेपाल के प्रतिनिधि चिरायु थापा ने नेपाल में चल रहे हाथी मेरो साथी अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह उनकी टीम हाथियों से फसलों की सुरक्षा और ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

दबीर हसन ने कहा कि भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सूचनाओं का आदान-प्रदान बढ़ाकर अवैध शिकार और वन्यजीव तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने दोनों देशों के समुदायों और संस्थाओं के बीच समन्वय को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने नेपाल की टीम को कतर्नियाघाट की समृद्ध जैव विविधता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गजमित्रों की टीम मानव–हाथी संघर्ष को कम करने में बेहतर कार्य कर रही है।


बैठक में असिस्टेंट कमांडेंट 70वीं वाहिनी एसएसबी हरि सिंह, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय, वन दरोगा राधेश्याम, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के फील्ड सहायक मंसूर अली, न्यूज के फील्ड सहायक राजा हसन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed