फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Increasing number of fever patients

Bahraich News: बुखार के मरीजों की बढ़ रही संख्या

Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 03 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increasing number of fever patients
बहराइच। मेडिकल कॉलेज सहित सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिले के सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में फिजिशियन की ओपीडी में सबसे अधिक बुखार के रोगी पहुंच रहे हैं। संदिग्ध डेंगू वाले मरीजों की जांच होने पर उनमें प्लेटलेट्स कम मिल रही है। 10-12 हजार मरीजों की प्रतिदिन जांच हो रही है। पिछले सप्ताह लगभग 9000 मरीजों की जांच हो रही थी।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में लोग बुखार से कराह रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग पांच से सात सौ मरीज वायरल बुखार और शरीर दर्द के आ रहे हैं। इनमें तमाम संदिग्ध डेंगू के मरीज भी शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डेंगू और टाइफाइड के संदिग्ध मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संदिग्ध डेंगू तथा वायरल फीवर के मरीजों में प्लेटलेट्स कम हो रही है। अभी किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल कॉलेज में सभी दवाएं व जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 250 से 300 प्रकार की जांचें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर पनपते हैं डेंगू के मच्छर
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित मच्छर मादा एडीज के काटने से होता है। इस मच्छर के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। यह साफ व ठहरे पानी में पनपता है। यह बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता और रात की बजाय दिन में सुबह के समय काटता है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में मच्छरों की 2500 प्रजातियां हैं। अधिकतर संक्रामक बीमारियां इनके काटने से होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed