फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Increased vigil on the border regarding Independence Day

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Sun, 14 Aug 2022 06:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Increased vigil on the border regarding Independence Day
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग करते जवान। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा पर एसएसबी जवानों ने गश्ती तेज कर दी है और बॉर्डर से जुड़े सभी रास्तों से गुजरने वाले राहगीरों की सघन जांच की जा रही है। वहीं भारत-नेपाल बॉर्डर पर वाहनों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

स्तंत्रता दिवस के पावन मौके पर पर कोई खलल न डाले और सुरक्षित माहौल में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाए इसके लिए भारत-नेपाल पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल और पुलिस बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान व गश्ती की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि सीमा पर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवान देश की सीमा को सुरक्षित कर देश विरोधी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। सीमा के साथ ही पगडंडियों और नाकों पर एसएसबी व पुलिस जवानों द्वारा गश्ती की जा रही है। इस दौरान हर आने-जाने वाले राहगीरों व वाहनों की तलाशी ली जा रही है। सोमवार को आयोजित हो रहे आजादी के पर्व को देखते हुए अधिक सजगता बरतते हुए रूपईडीहा सीमा चौकी पर जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। वाहनों की जांच में एसएसबी द्वारा डाग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed