{"_id":"e8d2537b83b4ca762f9f597632a57e4e","slug":"in-the-joy-of-victory-firing-claimed-the-lives-of-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत की खुशी में हर्ष फायरिंग, मासूम की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत की खुशी में हर्ष फायरिंग, मासूम की जान गई
श्रावस्ती/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती) के खरगौरा जनूब में रविवार को प्रधानी जीतने की खुशी में की गई हर्ष फायरिंग में एक मासूम की जान चली गई। फायर करने वाला युवक प्रधान का नजदीकी रिश्तेदार है और घटना के बाद से फरार है। घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इकौना थाना क्षेत्र के खरगौरा जनूब गांव से शांति देवी पत्नी संतोषी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं। निर्वाचन अधिकारी से प्रमाण पत्र लेने के बाद शाम में वह जुलूस के साथ अपने गांव पहुंचीं। यहां उनके नजदीकी रिश्तेदार ननके पुत्र राम समुझ निवासी कोठारपुरवा जीत की खुशी में हर्ष फायरिंग करने लगा। ग्रामीणों के अनुसार दो राउंड फायर करने के बाद जब ननके तीसरे चक्र के लिए गोली भर रहा था तभी अचानक फायर हो गया। गोली पास ही खड़े नवनीत (12) पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी खरगौरा जनूब के सीने में लग गई।
घर वाले तत्काल उसे लेकर सीएचसी इकौना पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, प्रधान और उनके समर्थक मौके से भाग निकले। इस संबंध में इकौना थाना प्रभारी इकौना अवध नारायण यादव ने बताया कि मौका मुआयना किया है। जांच कर रहा हूं, इसके बाद ही कुछ बता सकूंगा।