{"_id":"686c1c15c6a11f7ee806b01e","slug":"in-a-dispute-over-a-goat-women-pushed-their-neighbour-he-fell-and-died-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133243-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बकरी के विवाद में महिलाओं ने पड़ोसी को दिया धक्का, गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बकरी के विवाद में महिलाओं ने पड़ोसी को दिया धक्का, गिरने से मौत
Tue, 08 Jul 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। हरदी क्षेत्र में बकरी के विवाद में लड़ रहीं महिलाओं को समझाने पहुंचे बुजुर्ग धक्का लगने से जमीन पर गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हरदी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप है। पुलिस बीमारी के चलते बुजुर्ग की मौत होना बता रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हरदी क्षेत्र के सिपहिया प्यूली निवासी सद्दाम ने बताया कि रविवार की शाम पड़ोसी के घर उनकी बकरी चली गई थी। इसको लेकर पड़ोसी के घर की महिलाएं झगड़ने लगीं। पिता आशिक अली (65) बीच-बचाव करवाने के लिए गए और उन्हें झगड़ने से रोका। इस पर आक्रोशित महिलाओंं ने उन्हें धक्का दे दिया। ईंट पर गिरने से उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और मुकदमा दर्ज नहीं कर रही।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि महिलाओं के बीच विवाद शाम लगभग पांच बजे हुआ था। वहीं बुजुर्ग की तबीयत रात में नौ बजे खराब हुई है। बुजुर्ग की मौत बीमारी से हुई है। इसके चलते मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।