फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Immersion of statues at Jhinghaghat

Bahraich News: झिंगहाघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन

Thu, 19 Sep 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 19 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Immersion of statues at Jhinghaghat
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में झूमते श्रद्धालु। -संवाद
बहराइच/रिसिया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव का समापन हो गया। मंगलवार शाम से शुरू हुआ विसर्जन की सिलसिला बुधवार की भोर लगभग 03:30 बजे तक चला। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना..., जब तक हिंदुस्तान रहेगा बप्पा तेरा नाम रहेगा... आदि गगनभेदी नारे लगते रहे।
विज्ञापन


शहर के झिंगहाघाट स्थित सरयू नदी तट पर आस्था का संगम देखने को मिला। शहरवासी डीजे की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए सरयू तट पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बुधवार भोर तक विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की।
विज्ञापन


रिसिया नगर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। जुलूस संतोषी माता मंदिर से सिसई सलोन, गायत्री नगर, सरस्वती नगर, नानकपुरा इंदिरा नगर, ऋषि भूमि आजाद नगर, देवी पूरा चौराहे से होते हुए धार्मिक स्थल विश्राम घाट सरयू तट पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामूलाल, इंद्र बहादुर सिंह, सोनू गर्ग, रोहित मित्तल, श्रवन मित्तल, सौरभ शर्मा, शशांक यज्ञसैनी, आशीष, शिवम सिंह, सरोज शर्मा, सुरेश कुमार निषाद, गीता देवी व विकास जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed