फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal liquor factory operating in the premises of the owner

लाइसेंसी मालिक के अहाते में चल रही थी अवैध शराब फैक्ट्री

Fri, 04 Oct 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory operating in the premises of the owner
नानपारा में कोतवाली के पास पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री व आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नानपारा के गोड़ियनटोला मोहल्ले में शुक्रवार को आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने देशी शराब की लाइसेंसधारक महिला के आवास पर छापा मारा। उसके मकान में देशी शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। अवैध शराब कारखाना लाइसेंसधारक महिला व मैनेजर मिलकर चला रहेे थे।
विज्ञापन

छापे के दौरान टीम ने मौके से 1116 पौवा अवैध शराब, खाली बोतलें, रैपर, उपकरण, तैयार शराब, चौपहिया वाहन व बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लाइसेंसधारक महिला व मैनेजर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

नानपारा के गोड़ियनटोला मोहल्ले में देशी शराब की लाइसेंसधारक विनीता गुप्ता का आवास है। लाइसेंसी विनीता के नाम से मनकापुर व केशवपुर में देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार की सुबह डीएम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह, नामवर सिंह, विद्यासागर व पवन कुमार के साथ चौकी प्रभारी सुधीर शुक्ला की अगुवाई में विभाग के सिपाहियों की टीम गठित कर छापा मारने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर टीम ने देशी शराब की लाइसेंसधारक विनीता गुप्ता के आवास पर छापा मारा। इस दौरान आवास स्थित एक अहाते में अवैध तरीके से शराब का कारखाना संचालित होता मिला। टीम ने कारखाने में काफी मात्रा में देशी शराब के गत्ते, शीशी, क्यूआर कोड की स्लिप, ढक्कन, टिकली, एक बोलेरो व चार बाइक समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।
इस दौरान टीम ने मौके से गोड़ियनटोला निवासी अनूप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लाइसेंसधारक विनीता गुप्ता व मैनेजर दुर्गेश कुमार मौके से फरार हो गये। टीम ने बरामद सामान को सीज करते हुए लाइसेंसधारक विनीता, मैनैजर दुर्गेश व अनूप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अनूप को जेल भेज दिया है।
लाइसेंसधारक के मकान से बरामद सामान
विभाग की टीम ने लाइसेंसधारक के मकान से 31 गत्तों मेें 1116 पौवा में अवैध तरीके से बनी देशी शराब, दो सौ लीटर तैयार शराब, भारी मात्रा में अल्कोहल, 2880 क्ययूआर कोड की स्ल्पि, विभिन्न ब्रांड के 634 ढक्कन, 76 टिकली, खाली पौवा, कैरामाल, खाली जरीकेन, ड्रम, प्लास्टिक बाल्टी, छन्नी, पानी का गैलन, यूरिया समेत अन्य अपकरण बरामद किए। जबकि एक बोलेरो, एक बाइक व तीन बिना नंबर की बाइक बरामद कर सीज कर दी।
गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि देशी शराब की लाइसेंसधारक विनीता गुप्ता के आवास में बने एक अहाते में काफी समय से अवैध शरब बनाने का कारखाना संचालित था। यह कारखाना लाइसेंसधारक महिला व देशी शराब की दुकान के मैनेजर दुर्गेश मिलकर चला रहे थे। सबह विभाग की टीम ने छापा मारकर काफी मात्रा में अवैध शराब व शराब बनाने और इस्तेमाल करने के कार्य में लाई जाने वाले अन्य सामान को बरामद किया है। मौके से अनूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लाइसेंसधारक व मैनेजर मौके से फरार हो गये। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

देशी शराब के दोनों लाइसेंस होंगे निरस्त
डीईओ प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि लाइसेंसधरक विनीता के मकान से अवैध शराब का कारखाना पकड़ा गया है। लाइसेंसधारक व मैनेजर दोनों अवैध शराब के कारोबार में लिप्त थे। इसलिए दोनों देशी शराब के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंप दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed