फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Illegal cracker factory busted, one arrested

अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal cracker factory busted, one arrested
खैरीघाट पुलिस द्वारा विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार में आबादी के बीच चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छापे के दौरान पुलिस ने करीब 20 किलो बारूद व अन्य सामग्री बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार में स्थित एक मकान में अवैध पटाखा का कारोबार चल रहा था। भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बिना लाइसेंस के बनाया जा रहा था। मकान मेें चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी की जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए खैरीघाट थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने हमराही एसएसआई अशोक कुमार, एसआई जगदीश प्रसाद, सिपाही प्रभाकर गुप्ता, सोनू कुमार, महिला सिपाही अनन्या सिंह व रमा यादव के साथ शिवपुर बाजार में स्थित मकान में छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 20 किलो 700 ग्राम अवैध बारूद, एक हजार बड़े सुतली बम, 250 छोटे सुतली बम, 15 किलो सुतली, पांच किलो सफेद दानेदार पाउडर, आठ किलो पलीता व पटाखा बनाने की अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से आरिफ पुत्र शरीफ निवासी शिवपुर बाजार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्फोट में जा चुकी है आरोपी के भाई की जान
अक्तूबर 2018 में आरोपी के भाई की विस्फोट में जान जा चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी से अवैध पटाखे का कारोबार किया जा रहा था। विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed