{"_id":"69c82bf44801da589a0d537a","slug":"illegal-construction-on-government-land-demolished-bahraich-news-c-98-1-slko1007-146552-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त
Sun, 29 Mar 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
नानपारा की कलवारी ग्राम पंचायत में प्रशासन द्वारा ढहाया गया निर्माण। -संवाद
नानपारा। तहसील के ग्राम पंचायत कलवारी में श्मशान की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन की टीम ने शनिवार को ध्वस्त करवाने की कार्रवाई की। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची राजस्व टीम ने पक्का निर्माण ध्वस्त करवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
गांव में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेख में श्मशान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर वहां पक्का निर्माण कर लिया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम मोनालिसा जौहरी से की थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाकर जमीन को खाली कराया।