फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   If we had learnt a lesson from the Nanpara incident, violence would not have erupted in Mahsi

Bahraich News: नानपारा की घटना से सबक लेते तो महसी में न भड़कती हिंसा

Tue, 15 Oct 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 15 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
If we had learnt a lesson from the Nanpara incident, violence would not have erupted in Mahsi
बहराइच में रविवार की देर रात को पीपल तिराहे के पास पुलिसफोर्स के साथ मोर्चा संभाले जिला​धिकारी
-त्योहारों को सकुशल निपटाने के लिए सिर्फ कागजों पर ही हुआ काम
विज्ञापन

-जिनकी जहां ड्यूटी लगी वह अफसर भी रहे नदारद

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच।
करीब एक सप्ताह पहले नानपारा कस्बे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट मामले में दो समुदायों के बीच हुए तनाव का यदि सबक लिया गया होता तो महसी तहसील क्षेत्र में हिंसा न भड़कती। पुलिस व प्रशासन की किसी भी त्योहार के समय की जाने वाली तैयारी पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। हाल यह रहा कि रविवार को प्रतिमा विसर्जन के समय कई स्थान पर जिन अफसराें की ड्यूटी लगी थी वह पहुंचे ही नहीं। हालांकि इस मामले को लेकर नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा चौकस कर दी गई है।
करीब तीन माह से बहराइच जिले में कोई न कोई ऐसा मामला सामने आ रहा है जिससे पूरे जिले का माहौल खराब हो रहा है। कुछ दिन पहले जहां भेड़ियों की समस्या से पूरे देश से लेकर प्रदेश में यहां का नाम छाया रहा, वहीं इसके बाद तेंदुआ व हाथी की समस्या सामने आई। बीते सप्ताह नानपारा कस्बे में भी एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद दो समुदायों में मामला बिगड़ा था। इन सब बातों से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि जिले का माहौल कभी भी खराब हो सकता है। लेकिन यहां के पुलिस व प्रशासनिक अमले को इसकी भनक नहीं थी। इसी का नतीजा रहा कि दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के समय सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, जिससे इतनी बड़ी हिंसा सामने आई है। इस समय हर जगह के लोग इस तरह की बातें कर रहे है।
विज्ञापन

-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा
हिंसा के बाद नेपाल से सटी सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ी दी गई है। यहां पर पुलिस व एसएसबी की टीमें लगातार आने व जाने वाले लोगों की सघन जांच कर रही हैं। सोमवार को यहां आम दिनों की अपेक्षा भीड़ भी कम रही। हालांकि सीमा को आवागमन के लिए बंद नहीं किया गया है।
-----------------------------------------------------
सीसीटीवी फुटेज देख कर अराजक तत्वों की पहचान
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि महसी तहसील के अंतर्गत महराजगंज में तनाव था। एक जुलूस गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी का कहना है कि प्रभावित सभी क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंसा प्रभावित इलाकों के सीसीटीवी फुटेज देख कर अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed