फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   If stopped from hanging, he died by consuming poison

फांसी लगाने से रोका तो जहर खाकर दी जान

Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
If stopped from hanging, he died by consuming poison
उर्रा (बहराइच)। कल्लूपुरवा गांव निवासी एक युवक को पिता ने शराब पीने से मना किया तो नाराज बेटे ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने देख लिया। इस पर वह फंदे से उतर आया। लेकिन दूसरे दिन जहर खाकर युवक ने जान दे दी। परिवार के लोगों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत के उर्रा के मजरा कल्लूपुरवा निवासी नंदराम वर्मा (32) शराब का आदी था। ग्रामीणों के मुताबिक वह प्रतिदिन अधिक मात्रा में सेवन करके लोगों से विवाद करने लगता। शनिवार रात को शराब पी रहा था। जिस पर पिता केदारी वर्मा ने मना किया। इससे नाराज नंदराम ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। फंदे पर लटकने से पहले ही परिवार के लोग पहुंच गए। सभी ने उसे समझाकर शांत किया। लेकिन नंदराम के मन में टीस भरी रही। उसने रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इससे परिवारीजन बिलखने लगे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फिरोज खां समेत अन्य की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed