फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   I Love Mohammed poster controversy: Protest in Kaiserganj, 350 booked

Bahraich News: आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद में कैसरगंज में प्रदर्शन, 350 पर मुकदमा

Mon, 22 Sep 2025 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
I Love Mohammed poster controversy: Protest in Kaiserganj, 350 booked
बहराइच। कानपुर में आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद के बाद शनिवार देर शाम कैसरगंज में एक समुदाय विशेष के लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में 5 नामजद और 350 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कानपुर में आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद में पुलिस ने 25 लोगों पर एफआईआर दर्ज की था। उसके विरोध में शनिवार देर शाम को समुदाय विशेष के लोग मुकदमा वापस लेने की मांग करते हुए कैसरगंज में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर उतर आए। बड़ी संख्या में लोग आई लव मुहम्मद के पोस्टर और बैनर लिए हुए नारेबाजी भी कर रहे थे।
विज्ञापन


देर शाम को हुए प्रदर्शन को देखते हुए कैसरगंज पुलिस ने रविवार को बिना अनुमति प्रदर्शन करने और आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में कार्रवाई की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में फैजुल हसन, मुफीद, रिजवान, अरशद खान और बाबू खान को नामजद करते हुए करीब 350 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर लगे सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को खंगाल कर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed