फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Husband gave triple talaq for praising development in Ayodhya

Bahraich: अयोध्या में हुए विकास के लिए योगी-मोदी की तारीफ करने पर दिया तीन तलाक, गर्म दाल चेहरे पर फेंकी

Fri, 23 Aug 2024 05:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 23 Aug 2024 05:03 PM IST
सार

महिला ने आरोप लगाया कि अयोध्या में हुए विकास को लेकर योगी व मोदी की तारीफ करने पर पति ने उसका गला दबा दिया और गर्म दाल उसके चेहरे पर फेंक दी।

विज्ञापन
Husband gave triple talaq for praising development in Ayodhya
तीन तलाक का मामला। - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या में हुए विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर एक महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और तरह-तरह से प्रताड़ित किया। महिला की शिकायत पर पति व ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


बहराइच के जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला सराय निवासी मरियम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी शादी 13 दिसंबर, 2023 को अयोध्या जिले के कोतवाली नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा के अरशद के साथ हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आसान प्रश्नपत्र मिला तो चहके पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी, बोले- पिछली बार के मुकाबले पेपर आसान था
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थी बोले- इस बार परीक्षा केंद्रों के भीतर भी रही कड़ी निगरानी, सख्ती से हुई तलाशी, Pics


आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले अपने पति से अयोध्या की खूबसूरती के बारे में योगी व मोदी की तारीफ की थी। जिसके चलते पति ने मायके भेज दिया था। दोबारा जब ससुराल पहुंची तो पति ने उनका गला दबाया जिससे, वह बेहोश हो गईं। साथ ही गर्म दाल चेहरे पर फेंक दी, जिससे वह झुलस गईं। यही नहीं तीन तलाक देते हुए मारपीट कर भगा दिया।

थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया कि पीड़िता मरियम की तहरीर पर पर पति अरशद, सास रईशा, ससुर इस्लाम, ननद कुलसुम, देवर फरान व सफाक, देवरानी सिमरन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed