Sultanpur: आसान प्रश्नपत्र मिला तो चहके पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी, बोले- पिछली बार के मुकाबले पेपर आसान था
सुल्तानपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार पेपर सरल था। एक अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि आसानी से बस मिल गई और किराया भी नहीं देना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली में आसान पेपर मिला तो अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। पेपर देने के बाद जैसे ही वे केंद्र से बाहर आए तो प्रश्नपत्र को लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते समय काफी उत्साहित दिखे।
जीजीआईसी सुल्तानपुर में परीक्षा देकर निकलीं अंबेडकरनगर की नीलू वर्मा ने बताया कि पिछली बार भी उन्होंने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी। उस बार की अपेक्षा अबकी पेपर ज्यादा आसान था। कुशीनगर के धर्मसेन ने बताया कि पेपर बहुत बढ़िया हुआ।
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों ने ट्रेन के टॉयलेट में किया सफर, दुकानों के सामने खुले में बिताई रात
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक की अफवाह पर सपा नेता समेत कई पर एफआईआर दर्ज, रुपये के लिए यूपीआई आईडी भेजने वालों पर भी शिकंजा
उन्होंने प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया और बताया कि गोरखपुर से उन्हें सुल्तानपुर के लिए सीधे बस मिल गई। किराया भी नहीं देना पड़ा। देवरिया के विजय ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहीं। परीक्षा देने में किसी तरह की समस्या नहीं हुई।
अयोध्या की सुषमा ने बताया कि पेपर बहुत सरल था। बहुत आसानी से उन्होंने सारे सवाल हल कर लिए। परीक्षा देने के लिए जब वह सुल्तानपुर आईं तो उन्हें किसी तरह की दिक्कत या परेशानी नहीं हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.