{"_id":"699dee9bca034ca8700b328f","slug":"husband-and-wife-accuse-each-other-of-murder-after-child-dies-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144957-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बच्चे की मौत, पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बच्चे की मौत, पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
अदनान।
- फोटो : अदनान।
बौंडी। सिपहिया हुलास गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद दो माह के मासूम की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
ग्राम सिपहिया हुलास निवासी दंपति शान मोहम्मद और शाहीन बानो की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। शान मोहम्मद के अनुसार, सोमवार दोपहर हरदी थाना के ग्राम वीरशाहपुर अहलादपुरवा निवासी उनकी सास राबिया बेगम अपनी बेटी को लेने ससुराल आई थीं। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। बाद में परिजनों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया और राबिया बेगम वापस लौट गईं।
रात में दंपति भोजन कर अपने दो माह के पुत्र अदनान के साथ सो गए। मंगलवार सुबह जब दोनों उठे तो अदनान मृत अवस्था में मिला। इसके बाद दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। शाहीन बानो की मां राबिया बेगम ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष बौंडी टीएन मौर्य ने बताया कि बच्चे के संदिग्ध मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
मुंबई में काम करते हैं शान मोहम्मद
शान मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में काम करते हैं और दो दिन बाद वापस जाने वाला था। उनका आरोप है कि उनकी पत्नी अक्सर अपनी मां के कहने पर विवाद करती है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।