{"_id":"6622be9ec31333e2e70dc314","slug":"hurt-by-dowry-harassment-married-woman-hangs-herself-husband-mother-in-law-and-father-in-law-sued-bahraich-news-c-98-1-slko1011-112769-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दहेज प्रताड़ना से आहत विवाहिता लगाई फांसी, पति, सास-ससुर पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दहेज प्रताड़ना से आहत विवाहिता लगाई फांसी, पति, सास-ससुर पर मुकदमा
Sat, 20 Apr 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
रिसिया के बनकटवा ग्राम में महिला द्वारा फांसी लगाए जाने के बाद घर में जमा लोग।
रिसिया (बहराइच)। ससुरालीजनों की प्रताड़ना व दहेज की मांग से क्षुब्ध विवाहिता ने बृहस्पतिवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी विवाहिता सायरा (20) ने बृहस्पतिवार की रात अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका सायरा की मां हलीमा ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक साल पूर्व उन्होंने बेटी का निकाह श्रावस्ती जिले के गिरंट थाना क्षेत्र के भयापुरवा निवासी अफरोज के साथ किया था। निकाह के बाद से ससुरालीजन दहेज में बाइक व अन्य सामान मांग रहे थे। पूर्ति न होने पर सायरा की पिटाई करते थे और 15 दिन पहले घर से भगा दिया था। जिसके बाद से वह मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को को ससुर दिलावर व सास शाहजहां उनके घर बनकटवा आए थे और झगड़ा किया था। यही नहीं सायरा को तलाक देकर रिश्ता खत्म करने की धमकी दी। जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर पति अफरोज, ससुर दिलावर व सास शाहजहां पर दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।