{"_id":"5fa2db398ebc3eefa7773a49","slug":"hundred-liters-of-liquor-recovered-three-arrested-bahraich-news-lko5486331189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच। आबकारी विभाग की टीम ने थाना मोतीपुर के चार गांवों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, सौ लीटर कच्ची शराब आदि बरामद कर मौके पर दो क्विंटल लहन को नष्ट करते हुये तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के कल्लूपुरवा, कंचनपुर, छावनी मौजा गूढ़ व गड़ियापुरवा गांव में अवैध शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलने के बाद आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह व सुनील सिंह की अगुवाई में आबकारी सिपाहियों की टीम को छापा मारने के निर्देश दिये गये थे। इसी के तहत बुधवार को टीम ने मोतीपुर के गांवों में छापा मारते हुये मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण, दो क्विंटल लहन व सौ लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की।
डीईओ लवानिया ने बताया कि टीम ने छावनी मौजा गूढ़ निवासी सोहनलाल, सम्मारी व गड़ियापुरवा निवासी सोनू के खिलाफ थाने पर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जबकि बरामद दो क्विंटल लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। उन्होंने बताया कि दीपावली को देखते हुये अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।