फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Humid during the day, pleasant weather in the evening

Bahraich News: दिन में उमस, शाम को सुहाना हुआ मौसम

Wed, 22 May 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 22 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Humid during the day, pleasant weather in the evening
बहराइच में बुधवार को चिलचिलाती धूप में कपड़ा लपेटकर गुजरतीं युवतियां। 
बहराइच। जिले में बुधवार को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह जहां कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में बारिश हुई, तो वहीं दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बादलों ने दस्तक दी। जिससे गर्मी कुछ हद तक कम हुई और लोगो को इससे राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

जिले में बीते तीन दिनों से मौसम की उठापठक जारी है। सोमवार की शाम जहां मौसम अचानक बदला था और शाम व रात को जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इस दौरान कई जगह ओले भी गिरे थे। जिसे तापमान लुढ़क गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बुधवार को भी यही उठापठक जारी रही। सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही रही और मौसम हल्का ठंडा रहा। इस दौरान कतर्नियाघाट जंगल, सुजौली आदि स्थानों पर बारिश भी हुई। लेकिन दोपहर तक तेज धूप के साथ गर्मी फिर बढ़ गई और उमस ने लोगों को बेहाल किया।
विज्ञापन

दिन ढलने के बाद शाम होते ही एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बादलों ने दस्तक दी। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोग घरों से निकलकर इसका आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed