फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bomb blasts suddenly took place on farm in Bahraich more than 90 kg of explosives recovered

Bahraich : खेत में धमाके से सहमे ग्रामीण, छावनी में तब्दील हुआ गांव; 90 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद

Sun, 08 Jun 2025 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 07:03 PM IST
सार

बहराइच में अल्फा जियो कंपनी द्वारा डीजल व प्राकृतिक गैस की खोज के दौरान विस्फोट किया गया। इससे ग्रामीण सहम गए। सूचना पर विधायक सुरेश्वर सिंह समेत हजारों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Bomb blasts suddenly took place on farm in Bahraich more than 90 kg of explosives recovered
सीएम योगी के दौरे से 36 घंटे पहले मिला विस्फोटक का जखीरा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के बहराइच में हरदी थाना क्षेत्र का ग्राम पंचायत सिकंदरपुर रविवार की सुबह बम धमाकों से गूंज उठा। खेतों में अचानक हुए तीन से चार धमाकों से ग्रामीण सहम गए और लाठी-डंडा लेकर खेत पहुंच गए। वहां मौजूद 40 से अधिक लोगों को घेर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


जानकारी करने पर क्षेत्र में अल्फा जियो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा मौके पर प्राकृतिक गैस व डीजल-पेट्रोल खोजने की सूचना मिली। वहीं कंपनी के कर्मियों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। जिले में मुख्यमंत्री के आगमन के 48 घंटे पहले भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से विधायक भड़क गए। उन्होंने मुख्यमंत्री का दौरा रद्द करने तक की मांग कर डाली। सूचना पर पहुंचे एडीएम, एएसपी, एसडीएम आदि ने कंपनी के 30 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

द्वितीय श्रेणी का विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट बरामद

अल्फा जियो लिमिटेड कंपनी के इंजीनियर व एरिया मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से अनुमति ले रखी है। वह क्षेत्र में प्राकृतिक गैस व डीजल-पेट्रोल के स्रोतों की जांच कर रहे हैं। उनके पास से बरामद विस्फोटक द्वितीय श्रेणी का विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट है। इसका प्रयोग सर्वे में किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में फरवरी माह में गृह सचिव व जिला प्रशासन से भी अनुमति ली गई थी। लेकिन, रविवार होने के चलते काम शुरू करने की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं दे सके। इस गलती को हम स्वीकार करते हैं। सोमवार को सभी को जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले विस्फोटक मिलना चिंताजनक: विधायक

गांव में विस्फोट होने की सूचना पर पहुंचे विधायक सुरेश्वर सिंह ने घटना को जिला प्रशासन की बड़ी चूक बताई। उन्होंने कहा कि प्रधान की सूचना पर गांव पहुंचे तो खेतो में विस्फोट लगा मिला। जानकारी पर पता चला कि कर्मियों ने तहसीलदार के साथ गाली गलौज की। वहीं डीएम-एसपी को सूचना देने के घंटो बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। एएसपी भी सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद तक नहीं आए। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सैकड़ो किलो विस्फोटक मिलना चिंताजनक है। 

कंपनी के जिम्मेदारों ने ग्रामीणों के पूछने पर उन्हें रेल लाइन बिछाने की सूचना देकर बरगला रहे थे। ऐसा लग रहा है, जैसे सीओ, थाना प्रभारी व सिपाही कंपनी के लोगों पर मेहरबान हैं। भारत सरकार ने आतंकवादियों के घुसपैठ का इनपुट दिया है और महसी क्षेत्र के जिम्मेदारों को विस्फोट व विस्फोट की जानकारी नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि जब तक मामला निस्तारित नहीं हो जाता है, मुख्यमंत्री का दौरा रद्द करने की मांग करता हूं। 

छावनी में तब्दील हुआ गांव... सामग्री जब्त

सूचना पर पहुंचे एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव व एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने घटनास्थल पर मिली सामग्री को सीज कर दिया। वहीं मौके पर पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई। एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी ने एसओपी का उल्लंघन किया है। कंपनी के कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एसडीएम आलोक प्रसाद ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है, कंपनी के लोगों से जानकारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed