{"_id":"64d12d7019562f2f3f089eeb","slug":"house-collapsed-in-rain-four-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1529-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बारिश में ढहा मकान, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बारिश में ढहा मकान, चार घायल
Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली नानपारा के नई बस्ती निवासी एक महिला सोमवार को बच्चों के साथ सो रही थी। बारिश के चलते उसका कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। महिला तीन बच्चों के साथ दब गई। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली नानपारा के नई बस्ती निवासी विधवा महिला शाहजहां (60), बेटे शाहिद अली (35) व दो बेटियों के साथ सो रही थी। बारिश के चलते उसका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। नीचे दबने से शाहजहां बच्चों के साथ उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय निवासी अनूप कुमार ने तत्काल सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
भाजपा मीडिया प्रभारी पुनीत श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल को दी। लेखपाल बृज बहादुर जायसवाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। तहसीलदार ने बताया कि पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी।