{"_id":"64a45aeac577b8de1f09fd66","slug":"hospital-will-be-built-on-the-border-convenience-to-farmers-from-mandi-bahraich-news-c-13-1-319207-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमा पर बनेगा अस्पताल, मंडी से किसानों को सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमा पर बनेगा अस्पताल, मंडी से किसानों को सहूलियत
Tue, 04 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर बहुउद्देशीय हब बनाने की योजना है। इसके तहत रूपईडीहा के पास सीमा पर करीब सौ एकड़ जमीन पर अस्पताल, मंडी, ओपेन जिम, स्कूल का निर्माण होगा। डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजकर 29 करोड़ रुपये की मांग की है। जमीन चिह्नित हो गई है। पैसा मिलते ही जल्द ही काम शुरू होगा। इससे दोनों देशों के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय मार्गों पर सीमा के अंदर सभी जरूरी सुविधाओं से लैस बहुउद्देश्यीय हब बनाने का निर्देश दिया है। 100 एकड़ भूमि में बनने वाले इस बहुउद्देश्यीय हब के लिए जिला प्रशासन ने भूमि की तलाश पूरी कर पैसों की डिमांड शासन को भेज दी है। राजस्व टीम ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बे के समीप भूमि का सर्वे किया है।
राजस्व टीम की ओर से रुपईडीहा कस्बे से लगभग तीन किलोमीटर दूर स्थित हाईवे के किनारे गंगापुर-जैतापुर गांव के पास भूमि का सर्वे किया है। सर्वे टीम ने हाईवे से सटी 100 एकड़ भूमि को बहुउद्देश्यीय हब के लिए चिह्नित की है। किसानों को भी भूमि देने के लिए राजी कर लिया गया है। इससे अब जैसे ही शासन से धन मिलता है, काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
सीमा पर बढ़ेंगी औद्योगिक गतिविधियां
सीमा के पास सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे जहां दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा वहीं नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी कुछ समय पहले ही यहां पर लैंडपोर्ट भी बनकर तैयार हुआ है। ऐसे में हब बनने से सीमा पर औद्योगिक गतिविधियां भी बढ़ सकेंगी। यहां पर मंडी, अस्पताल, स्कूल, ओपेन जिम व अच्छे होटल व रिसार्ट भी बनाए जाएंगे। यदि कोई बार्डर पर घूमने आता है तो उसको अच्छे इंतजाम मिल सकेंगे। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा। कतर्नियाघाट आने वाले पर्यटकों का भी रुख इस ओर होगा।
वर्जन-
नेपाल सीमा पर बहुउद्देशीय हब बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। यहां पर स्कूल, मंडी, होटल, ओपेन जिम आदि का काम होना है। शासन से 29 करोड़ की डिमांड की गई है। जमीन अधिग्रहण की सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई है।
- मोनिका रानी, डीएम