फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hooter removed from car with judge written on it, 745 vehicles challaned

Bahraich News: न्यायाधीश लिखी कार से उतारा हूटर, 745 वाहनों का चालान

Sat, 23 May 2026 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hooter removed from car with judge written on it, 745 vehicles challaned
बहराइच शहर में ट्रैफिक सीओ द्वारा सीज की गई डबल डेकर बस। - फोटो : बहराइच शहर में ट्रैफिक सीओ द्वारा सीज की गई डबल डेकर बस।
बहराइच। जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को यातायात पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान न्यायाधीश लिखी प्लेट लगाकर चल रही एक कार को पकड़कर उसका हूटर और सायरन उतरवाया गया। वहीं दो लग्जरी बसों समेत कुल 745 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक यातायात रामप्रकाश ने टीम के साथ शहर और विभिन्न क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान सबसे अधिक कार्रवाई अवैध स्टैंड बनाकर सवारी भरने वाले वाहनों पर की गई। अस्पताल चौराहा, डिगिहा और पुलिस लाइन तिराहा समेत कई प्रमुख चौराहों पर ऑटो चालक सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करते मिले। इस पर तीन ऑटो सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी रॉयल एनफील्ड बुलेट का भी चालान किया गया। वहीं, एक चारपहिया वाहन पर अनधिकृत रूप से न्यायाधीश लिखवाकर हूटर और सायरन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को रोककर हूटर उतरवाया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन सीज कर दिया।


इसके अलावा यातायात पुलिस और यात्रीकर परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रही दो लग्जरी बसों को सीज कर कोतवाली देहात परिसर में खड़ा कराया। अभियान के दौरान बस, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 745 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed