फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Honored 20 retired teachers

सेवानिवृत्त 20 अध्यापकों का किया सम्मान

Sun, 15 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Honored 20 retired teachers
बहराइच। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ चित्तौरा शाखा की ओर से रविवार को सम्मान समारोह व परिचयपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन की ओर से सेवानिवृत्त 20 शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ प्रियंका श्रीवास्तव व शालिनी श्रीवास्तव ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत कर प्रस्तुत कर किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विद्याविलास पाठक ने की। मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष व संरक्षण राधाकृष्ण पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता। यही एक ऐसा पद है जो जीवन पर्यंत अपना ज्ञान बांटता रहता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि सभी अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करते हैं तो आप सदैव सम्मानित होते रहेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एम सिराजुद्दीन न्यूटन ने सभी को एकजुट रहने का आह्वान किया। संघ की पूर्व अध्यक्ष ऊषा पाठक ने शिक्षिकाओं से अपील करत हुये कहा कि सभी अपने कार्य को कर्मठता के साथ करतीं रहें। संगठन हमेशा साथ रहेगा। कार्यक्रम के दौरान 20 शिक्षक व शिक्षिकाओं को धार्मिक पुस्तक, अंग वस्त्र डायरी, पेन व मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंत्री भूपेंद्रप्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन शिक्षकों की लड़ाई हर स्तर तक लड़ने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जबकि शिक्षक कल्याण कोष की भी स्थापना की जा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान व परिचयपत्र वितरण कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस मौके पर अनीस अहमद, सूर्यकुमार पांडेय, सुल्तान कौसर रिजवी, अभिमन्यु प्रसाद वर्मा, अनुज कुमार, शशिकला पांडेय, समर फिरदौस, मयंक श्रीवास्तव, ज्योति, भवनीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed