फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Holi festival will be celebrated in a colourful atmosphere

Bahraich News: सतरंगी माहौल में मनेगा होलिकोत्सव

Wed, 25 Feb 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holi festival will be celebrated in a colourful atmosphere
बहराइच। होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर के चौक बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान पर बहराइच होली समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली पर्व के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुमित खन्ना ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक से चार मार्च तक दोपहर में रंग खेला जाएगा। तीन मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण इस वर्ष होली का मुख्य पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन शाम पांच बजे चौक बाजार स्थित घंटाघर परिसर में होली मिलन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उपाधि वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पांच मार्च को त्रिमुहानी घाट स्थित हनुमान मंदिर पर भी होली मिलन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। समिति के अध्यक्ष दाऊजी ने होली के दौरान चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उपसमिति के पदाधिकारियों व नागरिकों से शहर के प्रमुख चौराहों पर डीजे साउंड का प्रयोग निर्धारित समय तक ही करने की अपील की, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी शहरवासियों से होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के दिन फरूवाही नृत्य रहेगा आकर्षण का केंद्र

समिति के महामंत्री सुमित खन्ना ने बताया कि चार मार्च को मुख्य पर्व के अवसर पर लोक कलाकार गोलू पासवान एवं उनकी टीम द्वारा घंटाघर परिसर में रंग खेलने के दौरान फरूवाही लोकनृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरूवाही नृत्य पूर्वांचल का प्रमुख लोकनृत्य है। इसे पुरुष कलाकार धोती, बनियान और गमछा पहनकर प्रस्तुत करते हैं। इस नृत्य में टिमटी (तासा), नगाड़ा और झाल जैसे वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है।

पांच मार्च को नामचीन कवियों से सजेगा काव्यमंच

मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पांच मार्च को रात साढ़े आठ बजे घंटाघर परिसर में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मेरठ से डॉ. प्रतीक गुप्ता, कोटा (राजस्थान) से भूपेंद्र राठौर, रीवा (मध्यप्रदेश) से अमित शुक्ला, महेश्वर (मध्यप्रदेश) से नरेंद्र अटल, बाराबंकी से प्रदीप महाजन, दिल्ली से सुनहरी लाल तथा लखनऊ से हेमा पांडेय अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed