फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   holi celebration in bahraich

होली के रंग, गुझिया-गुलाल-भंग

Tue, 22 Mar 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 22 Mar 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in bahraich
बहराइच शहर के घंटाघर चौराहे के पास मंगलवार को बच्चों ने राहगीरों पर रंगों की बौछार कर सराबोर कर दिया। - फोटो : जावेद ‌सिद्दीकी
होली के मौसम में रंगों के सपने
विज्ञापन

सपनों के रंगों में भीगे सब अपने
सुख-दुख आए-जाए बने रहें अपने
अपनों के साथ सदा सजे रहें सपने।

बहराइच। होली की खुमारी शहर से लेकर गांव तक छायी है। गुझिया, गुलाल और भांग की तैयारियां लोगों ने कर ली हैं। पर्व के एक दिन पहले मंगलवार को ही चौक-चौराहों पर रंगों की बौछार हुई।

बुरा ना मानो होली है... कहकर बच्चों ने घर से निकले लोगों पर खूब रंग बरसाया। भोर में परंपरा के मुताबिक होलिका जलाई गई। टोलियों में होरियारों ने होलिका दहन स्थल पर फाग गाया। एक दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन


होली को लेकर हर किसी में उत्साह देखते ही बन रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजते-बजते बच्चे, किशोर और युवा रंग खेलते हुए सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, घंटाघर, छावनी चौराहा, पीपल चौराहा, सलारपुर, फ्रीगंज, पुलिस लाइन समेत अन्य मोहल्ले में जमकर होली खेली गई। अन्य विकासखंड क्षेत्रों में भी लोगों में उल्लास दिखा।

बाजारों में भी भारी भीड़ उमड़ी। मेवे, मिठाइयां, कपड़े व रंगों की दुकान पर खरीददारों का तांता लगा रहा। देर रात तक बाजारें गुलजार रहीं। चौक-चौराहों व गलियों में सजी रंग तथा पिचकारी की दुकानों पर बच्चों और युवाओं की खासी भीड़ नजर आई। भारी भीड़ के चलते छावनी बाजार से चौक बाजार तक रह-रहकर जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती रही।

शाम ढलते ही होलिका की विधिविधान से पूजा हुई। जगह-जगह होलिका दहन भोर में भद्रा की समाप्ति के बाद भोर 3:19 बजे शुरू हुआ। गांव, शहर व कस्बों में होलिका दहन स्थल पर होरियारे ढोलक की थापों पर थिरकते व फाग गाते हुए पहुंचे। गेहूं की बालियां भूनने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाइयां दीं।

24 घंटे बिजली-पानी, साफ-सफाई भी रहेगी दुरुस्त

बहराइच। होली पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान खान ने अधिशासी अधिकारी व प्रतिनिधि केके सक्सेना के साथ शहर के मोहल्लों में स्थापित होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि होली के अवसर पर 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी।

इसके लिए शहर के मुख्य छह पंपों पर जनरेटर की  व्यवस्था कराई गई है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि होली में शहरवासियों को जलापूर्ति की दिक्कत से नहीं जूझना पड़ेगा।

दिक्कत हो तो इस नंबर पर करें कॉल

होली पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ई-गवर्नेंस सेल में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इसका दूरभाष नंबर 05252-233471 तथा टोल फ्री नंबर 1800 180 5260 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सुमित तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 मार्च तक राउंड द क्लॉक कार्य करेगा।


इमरजेंसी में मुस्तैद रहेंगे चिकित्सक

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केबी जैन ने बताया कि सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्रों पर चिकित्सक और स्टाफ होली के मौके पर 24 घंटे मुस्तैद रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माहेश्वरी पांडेय ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं के लिए दो एंबुलेंस तैयार हैं। इमरजेंसी में चार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। आपातकाल के लिए अतिरिक्त 10 बेड का भी इंतजाम किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed