{"_id":"6404d60f3d60cf2f4a05cf74","slug":"holi-begins-with-coloring-the-chief-and-the-priest-bahraich-news-c-13-1-116577-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रोडवेज डिपो बनेगा, पुल का भी होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रोडवेज डिपो बनेगा, पुल का भी होगा निर्माण
Sun, 05 Mar 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना स्थित अपने आवास पर रविवार को श्रावस्ती विधायक ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा करते हुए जिले की सड़क, गोशाला व इकौना नगर में जल निकासी के लिए स्वीकृत धनराशि की जानकारी दी।
विधायक राम फेरन पांडे ने बताया कि इस बजट में इकौना नगर में जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए 10 करोड़ की लागत से भिनगा मार्ग पर राप्ती नाले से बलरामपुर मार्ग पर पटहरियां पुल तक नाला निर्माण, जगतजीत इंटर काॅलेज से भिनगा बाईपास तक तीन करोड़ की लागत से इंटरलॉकिंग, सेमगढा में गोशाला, सीताद्वार में ऑडिटोरियम व गेस्ट हाउस निर्माण के लिए पांच करोड़, सिसवारा घाट पर पुल के लिए 54 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। राजकीय सड़क निधि से जिले में सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ व मरम्मत के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। होली के बाद पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा। भिनगा में रोडवेज डिपो के लिए भी धन स्वीकृत हो गया है।
विधायक ने बताया कि इसी तरह ककरा घाट व मथुरा घाट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अगले बजट या धन की उपलब्धता के अनुसार इन घाटों पर पुल निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मुख्यमंत्री के समक्ष गिलौला व कटरा को नगर पंचायत बनाने, श्रावस्ती में कोल्ड स्टोरेज व चीनी मिल स्थापना, इकौना गिलौला के बीच महिला डिग्री काॅलेज व परिवहन मंत्री के समक्ष इकौना से पयागपुर होते हुए लखनऊ तक नियमित बस संचालन की मांग की गयी है। जिस पर आश्वासन मिला है।