{"_id":"61db182214642405fa4eee3c","slug":"hoardings-and-posters-were-removed-on-the-second-day-as-well-bahraich-news-lko6127476162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी हटाए गए होर्डिंग व पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी हटाए गए होर्डिंग व पोस्टर
विज्ञापन
पयागपुर में राजनैतिक दलों की हटाई जा रही होर्डिंग।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर/रिसिया (बहराइच)। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही प्रशासन द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगवाये गए होर्डिंग व बैनर पोस्टर उतरवाने का सिलसिला जारी हो गया। रविवार को भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में यह क्रम जारी रहा।
पयागपुर क्षेत्र में पैतोरा मोड़ व बस स्टॉप रोड पर लगे विभिन्न पार्टियों के होर्डिंग उतरवाए गए। एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार ने कहा कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी चौराहों से होर्डिंग व बैनर हटवाए जा रहे हैं। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार पयागपुर मुकेश शर्मा, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, कौशल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
उधर रिसिया में भी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों व सरकारी विभागों की दीवारों पर लगवाए गए होर्डिंग व बैनर हटाए जाने का क्रम जारी रहा। विशेश्वरगंज में भी पुलिस उपाधीक्षक पयागपुर राजीव कुमार सिसौदिया के निर्देशन में थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा व चौकी प्रभारी सावन सिंह के नेतृत्व में बस स्टॉप तिराहा, पुरैना बाजार, श्रीनगर तिराहा समेत अन्य स्थानों पर होर्डिंग व बैनर उजाड़े जाते रहे।