{"_id":"65f5f28050c697bb550df9d4","slug":"hoardings-and-banners-started-being-removed-as-soon-as-the-notification-was-issued-bahraich-news-c-98-1-slko1007-111389-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अधिसूचना जारी होते ही हटने लगे होर्डिंग्स व बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अधिसूचना जारी होते ही हटने लगे होर्डिंग्स व बैनर
Sun, 17 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
नानपारा में नगर पालिका कर्मियों द्वारा उतारे जा रहे बैनर व होर्डिंग। -संवाद
डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन की टीम ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। प्रशासन के निर्देश पर पालिका प्रशासन की टीम ने नगर में अभियान चलाकर होर्डिंग्स व बैनरों को हटाना शुरू कर दिया है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद जिला प्रशासन चुनाव को पारदर्शिता के साथ कराने में जुट गया है। अधिसूचना जारी करने के बाद डीएम मोनिका रानी ने एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा की अगुवाई में नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की टीम गठित कर नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे राजनैतिक दलों के बैनर व होर्डिंग्स आदि को हटाने के निर्देश दिए थे।
डीएम के निर्देश के बाद टीम ने शहर के डीएम चौराहा, पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा श्रीचित्रगुप्त चौक, चौक बाजार समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर मार्ग की दोनों पटरियों पर लगें विभिन्न राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स, बैनर आदि को हटा दिया। इस मौके पर नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह, सीओ राजीव सिसोदिया, नपाप सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, एई देवेंद्र धीमान, राजस्व निरीक्षक अनुराग शाही, सतीश यादव समेत पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने विधानसभावार स्थापित किया कंट्रोल रूम
विधानसभा-- -कंट्रोलरूम फोन नंबर
बलहा सु.-- -- -05252-297831
नानपारा-- -- -- 05252-297832
मटेरा-- -- -- -- -05252-297833
महसी-- -- -- -- 05252-297834
बहराइच-- -- -- 05252-297835
पयागपुर-- -- -- 05252-297836
कैसरगंज-- -- -05252-297837
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। प्रशासन के निर्देश पर पालिका प्रशासन की टीम ने नगर में अभियान चलाकर होर्डिंग्स व बैनरों को हटाना शुरू कर दिया है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के बाद जिला प्रशासन चुनाव को पारदर्शिता के साथ कराने में जुट गया है। अधिसूचना जारी करने के बाद डीएम मोनिका रानी ने एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा की अगुवाई में नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की टीम गठित कर नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगे राजनैतिक दलों के बैनर व होर्डिंग्स आदि को हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश के बाद टीम ने शहर के डीएम चौराहा, पानी टंकी चौराहा, अस्पताल चौराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा श्रीचित्रगुप्त चौक, चौक बाजार समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर मार्ग की दोनों पटरियों पर लगें विभिन्न राजनैतिक दलों की होर्डिंग्स, बैनर आदि को हटा दिया। इस मौके पर नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह, सीओ राजीव सिसोदिया, नपाप सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, एई देवेंद्र धीमान, राजस्व निरीक्षक अनुराग शाही, सतीश यादव समेत पुलिस की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने विधानसभावार स्थापित किया कंट्रोल रूम
विधानसभा
बलहा सु.
नानपारा
मटेरा
महसी
बहराइच
पयागपुर
कैसरगंज