फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   High alert regarding Ganesh-Lakshmi idol immersion

Bahraich News: गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट

Mon, 04 Nov 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 04 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
High alert regarding Ganesh-Lakshmi idol immersion
नवाबगंज में रविवार को गश्त करते पुलिस जवान। 
विशेश्वरगंज/नवाबगंज (बहराइच)। भगवान गणेश व महालक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन को लेकर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रविवार की देर शाम विशेश्वरगंज व नवाबगंज में आरआरएफ, पीएसी व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि सभी लोग आपस में मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांतिभंग की घटना हुई थी। जिससे गंगवल बाजार संवेदनशील घोषित कर दिया गया था। सोमवार को यहां गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर रविवार को थाना प्रभारी विशेश्वरगंज नवीन कुमार सिंह ने पीएसी, आरआरएफ व भारी पुलिस बल के साथ गंगवल बाजार, विशेश्वरगंज व पुरैना बाजार में रूटमार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शशि प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह, अंजनी राय, दीपक सिंह, ओमकार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के महादेवा, अवधूत गांव, अंटहवा केवलपुर, सेमरा, उमरिया, निबिया, रामनगर गुलहरिया, चौगोई बिलासपुर, भूधर गांव, विश्वंभरपुर, जलालपुर, लक्ष्मनपुर, जमदान गंगापुर, छोटिया गांव, राजापुर, मजगंवा सहित 20 गांवों में गणेश-लक्ष्मी के पूजा-पंडाल स्थापित किए गए हैं। सोमवार को ये सभी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। इसको लेकर रविवार की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक शीला यादव के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी के जवानों ने इन गांवों में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से भय मुक्त होकर त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed