फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   High alert on Nepal border, investigation of every vehicle

नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हर वाहन की हो रही जांच

Sat, 22 Aug 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
High alert on Nepal border, investigation of every vehicle
बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट के दौरान सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवान। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी पकड़े जाने और बलरामपुर में संपर्क होने की सूचना के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसएसबी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने सीमा के रास्तों पर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही सीमा सुरक्षा से जुड़ीं एजेंसियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

दिल्ली में आईएसआईएस के आतंकी अबू यूसुफ के पकड़े जाने के बाद एटीएस ने बलरामपुर जनपद में छापा मारा। बलरामपुर से आतंकियों का संपर्क होने के कारण पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। नेपाल सीमा से जुड़ा जिला होने के कारण एसएसबी ने रुपईडीहा और जंगल से सटे रास्तों पर चौकसी बढ़ाते हुए गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने चौकसी बरतते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। कतर्नियाघाट के जंगल से सटे नेपाल जाने वाले कच्चे रास्तों और पगडंडियों पर भी नजर रखी जा रही है। एसएसबी के साथ ही पुलिस भी सीमा पर गश्त कर रही है। वन विभाग की टीम भी जंगली रास्तों पर नजर बनाए हुए है। सहायक कमांडेंट एलके गरवा ने बताया कि सीमा पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ा दी गई है चौकसी
एसएसबी के जवानों की ओर से सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आईएसआईएस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जंगल क्षेत्र में भी जवानों का दल लगातार गश्त कर रहा है।

- प्रवीण कुमार, कमांडेंट, एसएसबी, 42वीं वाहिनी
सीमा पर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान
नेपाल सीमा पर लगातार सतर्कता बरती जा रही है। पहले से ही धारा 144 लागू है। आतंकी की सूचना के बाद सीमा पर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
-जेबी यादव, सीओ, नानपारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed