फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Herd of elephants tramples sugarcane and paddy crops.

Bahraich News: हाथियों के झुंड ने रौंदी गन्ने व धान की फसल

Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Herd of elephants tramples sugarcane and paddy crops.
 निशानगाड़ा रेंज के नौतोड़ गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद फसल।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में जंगली हाथियों का उत्पात थम नहीं रहा है। मंगलवार रात हाथियों के झुंड ने नौतोड़ गांव में धावा बोलकर करीब तीन एकड़ धान व गन्ने की फसल रौंद दी, जिससे आधा दर्जन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। हाथियों ने गांव निवासी ज्योत, सूबेदार, नंदलाल, इंद्रजीत, विजयपाल और सर्वजीत समेत कई किसानों के खेतों में घुसकर तैयार हो रही धान व गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। सूचना मिलते ही गजमित्रों ने वन विभाग को अवगत कराया।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गजमित्रों के साथ मेगाफोन से मुनादी कर ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने तथा सतर्क रहने की सलाह दी। प्रभावित किसानों ने फसल क्षति का शीघ्र सर्वे कर मुआवजा दिलाने और हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी शिवप्रसाद ने बताया कि नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed