फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   HEO not in 13 blocks, how should NHM be promoted

13 ब्लॉकों में नहीं एचईओ, कैसे हो एनएचएम का प्रचार-प्रसार

Sun, 19 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
HEO not in 13 blocks, how should NHM be promoted
बहराइच। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व प्रशिक्षण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए ब्लॉकों में स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी (एचईओ) के पद सृजित हैं, लेकिन 13 विकास खंडों में यह पद वर्षों से खाली चल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार में परेशानी हो रही है। इन अधिकारियों के स्थान पर दूसरे स्वास्थ्य कर्मी कार्य करने को विवश हैं। किसी ब्लॉक में हेल्थ सुपरवाइजर तो किसी ब्लॉक में बीएचडब्ल्यू के कर्मी काम देख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 49 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालय पर संचालित हो रहे हैं। सीएचसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य प्रशिक्षण व अन्य कार्यों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी (एचईओ) के पद सृजित हैं। यह एचईओ ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने और उसकी रिपोर्टिंग मुख्य चिकित्साधिकारी को करते हैं। लेकिन जिले के 13 ब्लॉक में सिर्फ पद ही सृजित हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2008 के बाद से इन पदों पर किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं हुई है। जिससे इन ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कार्य प्रभावित है। एनएचएम की जानकारी, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में परेशानी होती है। इन ब्लॉकों में स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी का कार्य दूसरे कर्मचारी देख रहे हैं। मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचईओ का कार्य हेल्थ सुपरवाइजर देख रहे हैं तो बलहा में बीसीपीएम देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एचईओ का कार्य बीएचडब्ल्यू तो कहीं अन्य कर्मचारी देख रहे हैं। कर्मचारियों की तैनाती न होने से सबसे अधिक दिक्कत एनएचएम के प्रचार-प्रसार में हो रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार-प्रसार न होने से ग्रामीण इलाज के लिए झोलाछाप के साथ प्राइवेट नर्सिंगहोम का रुख करते हैं।
जिला मुख्यालय व जरवल में है तैनाती
स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी की तैनाती जरवल ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर है। जरवल में ध्रुव कुमार व जिले पर आरके त्यागी और बृजेश कुमार सिंह कार्य देख रहे हैं।
यह ब्लॉक हैं खाली
जिला स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी आरके त्यागी ने बताया कि जिले के मिहींपुरवा, रिसिया, चरदा सीएचसी, कैसरगंज, नानपारा, हुजूरपुर, पयागपुर, महसी, तेजवापुर, विशेश्वरगंज, बलहा और नवाबगंज ब्लॉक शामिल हैं।

आयोग करता है तैनाती
ब्लॉकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचईओ की तैनाती आयोग की ओर से होती है। वर्ष 2005 में इस पद के लिए आयोग ने परीक्षा कराई, जिसका परिणाम वर्ष 2008 में आया था। तक कुछ कर्मचारी जिले को मिले थे। इसके बाद से आयोग की ओर से तैनाती नहीं हुई है न ही परीक्षा आयोजित हुई है। जिससे 13 ब्लॉकों में पद रिक्त चल रहे हैं। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
- डॉ. सुरेश सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed