फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Helpless daughters will learn sewing and computer

असहाय बेटियां सीखेंगी सिलाई व कंप्यूटर

Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Helpless daughters will learn sewing and computer
बहराइच। शहर के अस्पताल चौराहे पर कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का रविवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन किया। प्रशिक्षण केंद्र में सिर्फ कमजोर व असहाय बेटियों को निशुल्क में शिक्षा दी जाएगी। बेटियां को प्रशिक्षण देने के लिए शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

शहर के समाजसेवी संदीप मित्तल ने अस्पताल चौराहे के पास गरीब व अहाय बेटियों का सहारा बनने के लिए हारे का सहारा कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला है। एमएलसी ने कहा कि हर आदमी का जीवन जीने का अलग तरीका है। कोई अपनी खुशी के लिए जी रहा है तो कोई समाज में कमजोर व्यक्ति को आगे बढ़ाकर उनको कामयाब इंसान बनाने के लिए जी रहा है। जब कोई आपको समाज में अपनी मेहनत से कामयाबी की सीढ़ियों पर चढ़ाए और कामयाबी हासिल कर लें तो मानिए कि आप समाज के साथ देश की सेवा भी करेंगे।
विज्ञापन

समाजसेवी ने बताया कि यहां पर केवल कमजोर परिवार की बेटियों का एडमिशन हो रहा है। जो परिवार फीस जमा करने में समर्थ है। मौके पर डॉ. बलमीत कौर, अखिलेश श्रीवास्तव, किशन कुमार मलानी, शिवराम यज्ञसैनी, कोषाध्यक्ष संजीव जैन, जय प्रकाश गांधी, शशि मित्तल, अंशिका मित्तल, रोली गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed