फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   heavy rainfall, farmers happy

झमाझम हुई बरसात, किसानों के चेहरे खिले

Sun, 23 Jun 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall, farmers happy
बहराइच। तराई में मानसून ने दस्तक दे दी है। पहली मानसूनी बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ा दी। किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं तो वहीं जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। विद्युत आपूर्ति भी ठप रही।
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में जलभराव के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान दिखे। पालिका प्रशासन की ओर से बारिश से पहले सफाई को लेकर किए गए दावे पूरी तरह फेल नजर आए। विद्युत आपूर्ति भी दोपहर बाद ही बहाल हो सकी।
विज्ञापन

तराई में भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल चल रहे थे। किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए मानसून का इंतजार कर रहे थे। सुबह चार बजे के करीब झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुबह से ही धान की फसल के लिए खेत तैयार करने में जुट गए। उधर तराई में हुई पहली मानसूनी बारिश ने ही पालिका प्रशासन की ओर से किए जा रहे सफाई व्यवस्था के दावे को फेल साबित कर दिया।
बहराइच शहर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा, बड़ीहाट, पीपल तिराहा, खत्रीपुरा, सिविल लाइंस, डीएम तिराहा समेत अन्य इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ा।
नौवागढ़ी इलाके में घरों में पानी भर गया। रिसिया के इंदिरा नगर इलाके में रेलवे क्रॉसिंग से थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति रही। इसके अलावा नानपारा नगर, रुपईडीहा बाजार, जरवल कस्बा, मिहींपुरवा आदि इलाकों में भी मुख्य मार्गों पर जलभराव नजर आया।
उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि खरीफ में बहराइच जनपद में 2.55 लाख हेक्टेयर फसल की बोआई का लक्ष्य रखा गया है। खरीफ की मुख्य फसल धान की नर्सरी के लिए यह बारिश काफी अच्छी रही है। किसान खेतों में नर्सरी लगाने का काम तत्काल शुरू कर दें। इसके लिए उनके पास करीब 15 दिन का समय भी है।

तराई की पहली मानसूनी बरसात ने पावर कार्पोरेशन की ओर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को धराशायी कर दिया। बारिश शुरू होते ही जगह-जगह तार टूट गए जिससे पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति सुबह से ही ठप कर दी गई।
फाल्ट दुरुस्त करने के बाद शहर की बिजली व्यवस्था दोपहर बाद दुरुस्त कर दी गई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की बिजली समाचार लिखने तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed