{"_id":"68f5389f83b8ab69400b11b8","slug":"grandson-kills-grandmother-with-brick-after-she-refuses-to-sell-land-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-138429-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जमीन बेचने से इन्कार करने पर पोते ने ईंट से हमला कर दादी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जमीन बेचने से इन्कार करने पर पोते ने ईंट से हमला कर दादी को मार डाला
Mon, 20 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के सलारगंज में वृद्धा की हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराने आए परिजन। -संवाद
बहराइच। शहर के मोहल्ला सलारगंज झिंगहाघाट मोहल्ले में रविवार सुबह एक वृद्धा की उसके ही पोते ने हत्या कर दी। जमीन बेचने से इन्कार करने पर आरोपी पोते ने ईंट से सिर पर वार कर दादी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला निवासी शाहजहां (80) घर के पास छोटी पान की ढाबली लगाकर अपना गुजारा करती थीं। पुत्र शाहिद के अनुसार शाहजहां के नाम मोहल्ले में कुछ रिहायशी संपत्ति है। इस संपत्ति को बेचकर पैसा लेने के लिए उनका पोता इरफान काफी दिनों से दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि इरफान को नशे की लत है और आवारा प्रवृत्ति का होने के कारण आए दिन घर में विवाद करता था।
रविवार सुबह इरफान फिर ढाबली पर पहुंचा और जमीन बेचने की बात दोहराई। बुजुर्ग शाहजहां ने जमीन को परिवार की साझा संपत्ति बताते हुए बेचने से इन्कार कर दिया। इससे नाराज इरफान ने पास में पड़ी ईंट उठाई और उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से शाहजहां मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
शाहजहां की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन घायल अवस्था में शाहजहां को बहराइच मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची दरगाह थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है।