{"_id":"5f2057828ebc3e9fb64e0225","slug":"government-polytechnic-to-be-built-in-bhirava-village-bahraich-news-lko532767244","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिरवा गांव में बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिरवा गांव में बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिरवा गांव में 18.21 करोड़ से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक
महसी विधायक ने किया भूमि पूजन, 20 बीघा भूमि पर दो वर्ष में पूरा होगा निर्माण
फोटो 21 से 23 है।
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंडी (बहराइच)। भिरवा गांव में 20 बीघा जमीन में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 18.21 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। मंगलवार को महसी विधायक ने भूमि पूजन कर पॉलीटेक्निक का शिलान्यास किया। दो वर्ष में निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। पॉलीटेक्निक के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को तकनीकी शिक्षा में लाभ मिलेगा।
तेजवापुर विकास खंड अंतर्गत भिरवा गांव में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 18.21 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। मंगलवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने पाली टेक्निक निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पॉलीटेक्निक बनने से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। युवा स्वावलंबी बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। गरीबों को तकनीकी शिक्षा के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक पंकज चोपड़ा ने बताया कि 20 बीघे भूमि पर पॉलीटेक्निक का निर्माण होगा। निर्माण कार्य पूरा होने की अवधि दो वर्ष निर्धारित की गई है। इस अवधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अंकित सिंह, जिपं सदस्य भरतलाल पांडेय, ओंकारनाथ श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, विनीत जायसवाल, सहायक अभियंता अरविंद वर्मा, पॉलीटेक्निक कालेज भिनगा के प्राचार्य बीआर वर्मा, गौरव वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।