{"_id":"5766ceb74f1c1b5a5611b886","slug":"government-high-school-built-in-urra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्रा में बनेगा राजकीय हाईस्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्रा में बनेगा राजकीय हाईस्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत केंद्र सरकार ने जंगल से सटे उर्रा ग्राम पंचायत में राजकीय हाईस्कूल के निर्माण को हरी झंडी दी है। विद्यालय का निर्माण 69.51 लाख रुपये से किया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी समाज कल्याण निर्माण निगम को मिली है।
केंद्र सरकार ने पहली किश्त के रूप में 39 लाख रुपये का आवंटन भी कर दिया है। विकास खंड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत उर्रा में हाईस्कूल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को दूर दूसरे गांवों में जाना पड़ता था।
इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा योजना के तहत डीआईओएस कार्यालय ने उर्रा गांव में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
समाज कल्याण निर्माण निगम के सहायक अभियंता ओपी सिंह ने बताया कि विद्यालय निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र सरकार ने पहली किश्त के तहत 39 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
इस स्कूल का निर्माण पूरा होने में लगभग छह माह का समय लगेगा। इससे संभावना है कि अगले शैक्षिक सत्र में विद्यालय में अध्ययन का काम शुरू हो जाएगा। उर्रा ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में ग्राम समाज की खाली जमीन पड़ी हुई है।
इस जमीन को विद्यालय निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। एई का कहना है कि जमीन के चिन्हांकन का काम पूरा करते हुए एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।