{"_id":"5e73b4a18ebc3e767813f05d","slug":"government-facing-corona-bahraich-news-lko514410996","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का सामना कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का सामना कर रही सरकार
विज्ञापन
बहराइच के विकास भवन सभागार में गुरुवार को प्रेसवार्ता करते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विकास भवन सभागार में गुरुवार को प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सरकार के तीन सालों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना वायरस सबसे बड़ी चुनौती है। सरकार इसका सामना कर रही है। लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए सरकार ने अपील की है कि सब लोग घर पर रहकर ही अधिक से अधिक काम निपटाएं। इसीलिए सरकार ने फैसला लिया है कि मजदूर पेशे के लोगों को खातों में पैसा भेजा जाएगा।
पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण व प्रभारी मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को सरकार के तीन साल पूरा होने पर उपलब्धियां गिनाने के लिए बहराइच पहुंचे। विकास भवन सभागार में उन्होंने कहा कि साल 2014-15 में प्रति व्यक्ति की आय 42,267 रुपये थी, जो वर्तमान में बढ़कर 70,419 रुपये हो गई है। प्रदेश में एक करोड़ 37 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे गए। एक करोड़ 85 लाख आवास बांटे गए। प्रदेश में अब तक छह लाख से अधिक ग्राम ओडीएफ घोषित कर दिए गए है।
किसान सम्मान निधि योजना से 14.5 करोड़ किसानों को लाभ दिया गया है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना के लिए 50 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि में बर्बाद हुई फसलों का आंकलन कराया जा रहा है। नुकसान की पाई-पाई भरपाई होगा।
विज्ञापन
किसानों की चिंता सरकार की चिंता है। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मजदूर पेशे केे लोगों को खातों में पैसा दिया जाएगा। जिन लोगों ने श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह करा ले। सरकार सबकों खाते में रुपये भेजेगी।
प्रेसवार्ता के दौरान मीडियाकर्मी ने प्रभारी मंत्री से जिले की सड़कों पर हो रहे निर्माण में अनियमितता को लेकर सवाल किए तो डीएम शंभु कुमार बोले कि लिखित शिकायत करें। वहीं प्रभारी मंत्री ने जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं प्रभारी मंत्री से जनता दर्शन बंद होने पर अधिकारी केे सीयूजी नंबर पर काल करके समस्या बताने को कहा। ऐसे में आवाज उठी कि सीयूजी नंबर जिले के अधिकारियों ने अपने पीआरओ को दे रखा है। स्वयं कभी बात ही नहीं करते। इस सवाल पर वहां खड़े कई अधिकारियों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं।