फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Goons hostage a businessman and his son, asked for money in Bahraich.

Bahraich: गल्ला व्यापारी पिता-पुत्र और कर्मी को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Mon, 02 Jan 2023 11:06 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Jan 2023 11:06 AM IST
सार

बहराइच में बदमाशों ने व्यापारी पिता-पुत्र व कर्मचारी को बंधक बना लिया और उससे रंगदारी मांगी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Goons hostage a businessman and his son, asked for money in Bahraich.
वारदात की सीसीटीवी कैमरे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच शहर के गल्ला व्यापारी के यहां हथियारों से लैस बदमाशों ने गल्ला व्यापारी और उसके कर्मी की कनपटी पर बंदूक लगाकर रंगदारी मांगी। छत से आए पुत्र को भी बंधक बना लिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही एएसपी नगर के साथ तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें - शिवपाल को जोड़ने के बाद यादवलैंड में नए सिरे से सियासी जमीन तैयार कर रहे अखिलेश, ये है रणनीति
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 2024 में पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण, विकास से पर्यटन के शिखर पर पहुंचेगी धर्मनगरी अयोध्या


कोतवाली देहात के शिव नगर मोहल्ला में गोंडा रोड पर गल्ला व्यापारी आलोक कुमार बथवाल की दुकान है। रविवार रात को व्यापारी नानपारा निवासी अपने कर्मी अमित के साथ बैठा था तभी हथियारों से लैस पांच बदमाश पहुंच गए। सभी ने व्यापारी और उसके कर्मी को बंधक बना लिया। दोनों को दुकान में ही बंद कर दिया। इसके बाद रंगदारी मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने अवकाश का दिन होने और सन्नाटा होने की बात कही। इस पर सभी बंदूक लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान गल्ला व्यापारी का पुत्र आ गया। उसे भी सभी ने बंधक बनाकर रंगदारी मांगी। इसके बाद सभी चले गए। बदमाशों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी व्यापारी ने पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर, देहात और दरगाह थाने की पुलिस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच की। व्यापारी और कर्मचारी का बयान दर्ज किया। सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed