{"_id":"64d52a6b45509c24b30e3427","slug":"goods-worth-thousands-stolen-from-gram-nyayalaya-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1645-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ग्राम न्यायालय से हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ग्राम न्यायालय से हजारों का माल उड़ाया
Thu, 10 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। चोरों ने बुधवार रात नानपारा के ग्राम न्यायालय पर धावा बोला और न्यायालय में लगे इलेक्ट्राॅनिक सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
कोतवाली नानपारा स्थित ग्राम न्यायालय में बुधवार रात चोरों ने धावा बोला। न्यायालय कक्ष के बाहर लगा तोला तोड़ कर चोर कक्ष में दाखिल हुए और ग्राम न्यायालय कक्ष में लगे इनवर्टर, बैटरी, कूलर व प्रिंटर समेत हजारों का सामान उठा ले गए। सुबह ग्राम न्यायालय के कर्मी कन्धई लाल जब न्यायिक कार्य के लिए ग्राम न्यायालय कक्ष में पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गए।
उन्होंने घटना की जानकारी अधिवक्ताओं व पीठासीन अधिकारी को दी गई। सभी ने अंदर जाकर देखा तो इलेक्टि्क व अन्य सामान गायब मिले।कोतवाल हेमंत गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। ग्राम न्यायालय में हुई चोरी की घटना से अधिवक्ताओं में रोष है।