फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girls shine in the MP Sports Festival

Bahraich News: सांसद खेल महोत्सव में बालिकाओं का जलवा

Sat, 22 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girls shine in the MP Sports Festival
 पयागपुर के बलभद्र सिंह महाविद्यालय में जारी सांसद खेल महोत्सव में मार्चपास्ट करते बच्चे। -संवा
पयागपुर। बलभद्र सिंह महाविद्यालय में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रेसलिंग और एथलेटिक्स दोनों ही प्रतियोगिताओं में बालिकाओं का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन



पयागपुर ब्लॉक की 200 मीटर जूनियर दौड़ में काजल ने शानदार गति दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। नित्या ने दूसरा और राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का मान बढ़ाया। वहीं विशेश्वरगंज ब्लॉक की 200 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में आरती कश्यप ने स्वर्ण जीता, जबकि कंचन और ललिता पटेल ने रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में पयागपुर की नित्या, दीपिका और प्रज्ञा सिंह ने क्रम से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी, जबकि पूजा और सत्यवती ने बेहतर प्रदर्शन कर दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 1600 मीटर जूनियर बालक वर्ग में पयागपुर के श्रवण ने प्रथम, इसरार ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आयोजन समिति के प्रमुख कमलेश सिंह ने सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य समय प्रसाद मिश्र, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed