{"_id":"64b049b988047ff11d037334","slug":"girl-medical-college-refer-injured-in-leopard-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-276-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए के हमले में घायल बालिका मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए के हमले में घायल बालिका मेडिकल कॉलेज रेफर
Fri, 14 Jul 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। तेंदुए के हमले में घायल बालिका की हालत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल बालिका को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के ग्राम रमपुरवा मटेही के मजरा नवीनपुरवा निवासी मनीषा (6) पुत्री उमाशंकर बुधवार रात अपनी मां के साथ जा रही थी। तभी तेंदुए ने हमला कर दिया था। मां ने ग्रामीणों की मदद से उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया था। बालिका के गले में गंभीर घाव हो जाने के कारण उसकी हालत नाजुक है। सीएचसी के डॉ. अरविंद कटियार ने बताया कि स्वांस नली के पास घाव होने से सांस लेने में तकलीफ है। बालिका को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी तारा शंकर यादव ने बताया कि घायल बालिका के परिजनों को 5,000 की आर्थिक सहायता दी गई है।