फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl injured in attack by wild animal

Bahraich News: हिंसक वन्यजीव के हमले में बालिका घायल

Thu, 09 Jul 2026 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in attack by wild animal
बहराइच। थाना हरदी अंतर्गत सिसैया चूड़ामणि गांव में बुधवार देरशाम घर के बाहर बैठी बालिका पर किसी हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। इससे बालिका घायल हो गई। गांव निवासी मोहिनी (10) बुधवार शाम घर के बाहर बैठी थी, जबकि परिजन घर के अंदर अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान घर के पास लगी झाड़ियों से निकले किसी हिंसक वन्यजीव ने जानवर ने मोहिनी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मोहिनी ने बचाव के लिए शोर मचाया तो परिजन मौके की ओर दौड़े। उन्होंने लाडी-डंडों के सहारे मोहिनी को हिंसक जीव के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक मोहिनी के पैर व हाथों समेत अन्य कई स्थानों पर जख्म हो गए थे। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां मोहिनी का परीक्षण कर डॉ. मनु शर्मा ने बताया कि बालिका के शरीर पर जानवर के काटने के निशान मिले हैं। उपचार कर उसे घर भेज दिया गया है। पीड़िता के परिजन भेड़िये की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि घटनास्थल की जांच में भेड़िये के पगचिह्न नहीं मिले हैं। कुत्ते या सियार के हमले की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed