फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   girl eaten by leopard in behraich will collection fodder for cattle

बहराइच : मवेशियों के लिए चारा काटने गई किशोरी को तेंदुए ने बनाया निवाला

Thu, 28 Feb 2019 08:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 28 Feb 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
girl eaten by leopard in behraich will collection fodder for cattle
file photo - फोटो : amar ujala
मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई एक किशोरी पर गुरुवार देर शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग दौड़ते, तब तक तेंदुआ उसे निवाला बना चुका था। किशोरी का क्षत-विक्षत शव खेत से मिला। सूचना पर डीएफओ व वन क्षेत्राधिकारी ने टीम के साथ मौके पर कैंप किया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के ककरहा रेंज अंतर्गत गिरगिट्टी मटियापुरवा गांव जंगल से सटा है। गांव निवासी पुष्पा देवी (14) पुत्री हृदयराम पाल गुरुवार दोपहर स्कूल से आने के बाद मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए घर से निकली। जब वह खेत में चारा काट रही थी, तभी जंगल से आए तेंदुए ने पुष्पा पर हमला कर दिया। पुष्पा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तेंदुआ पुष्पा के शव के पास बैठा हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। फिर भी लगभग 20 मिनट तक तेंदुआ क्षत-विक्षत शव के पास बैठा रहा, फिर जंगल की ओर चला गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के आक्रोश और तेंदुए के हमले की सूचना पाकर डीएफओ जीपी सिंह, रेंजर मोहम्मद अरफान अंसारी, वन दरोगा आरबी राव, वन रक्षक टीम के मौके पर पहुंचे। डीएफओ व रेंजर ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। डीएफओ ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के पग चिह्न मिले हैं। शीघ्र ही मृतक के परिवारीजनों को सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन व पुलिस चौकी से 400 मीटर दूरी हुई घटना

ककरहा रेंज अंतर्गत वन विभाग और पुलिस चौकी जालिमनगर में स्थित है। दोनों चौकियों से महज 400 मीटर की दूरी पर हृदयराम का खेत है। वहां पर मवेशियों का चारा लगा हुआ है। पुष्पा मवेशियों का चारा काटने गई थी। वहां छिपे तेंदुए ने उसे निवाला बना लिया। 

एक बालक को बना चुका निवाला
ककरहा रेंज के निबियागौढ़ी गांव निवासी 15 वर्षीय बिंद्रा को बीते एक फरवरी को जंगल से निकले तेंदुए ने निवाला बना लिया था। निबियागौढ़ी गांव मटियापुरवा से सटा हुआ है। निबियागौढ़ी गांव में पिंजड़ा भी लगा हुआ है। इसके बावजूद तेंदुए का हमला निरंतर जारी है। अब तक वह पिंजरे में कैद नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed