{"_id":"6b01e53585b2acd4780d1995","slug":"big-target-small-budget-how-will-the-roads-be-pothole-free-bahraich-news-c-98-1-slko1007-160551-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लक्ष्य बड़ा, बजट छोटा... कैसे गड्ढामुक्त होंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लक्ष्य बड़ा, बजट छोटा... कैसे गड्ढामुक्त होंगी सड़कें
Sun, 22 Nov 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
दरगाह से गल्ला मंडी जाने वाले मार्ग पर बना गड्ढा।
बहराइच। जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान बजट की कमी से जूझ रहा है। लोक निर्माण विभाग के दो खंडों और जिला पंचायत के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल 857.495 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए करीब 13.18 करोड़ रुपये की जरूरत है। अब तक महज 3.19 करोड़ रुपये ही मिल सके हैं। यानी जरूरत के मुकाबले करीब 9.99 करोड़ रुपये कम उपलब्ध हैं। ऐसे में नवंबर तक सभी चिह्नित सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा सवालों के घेरे में है।
पीडब्ल्यूडी खंड-एक में करीब 541 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 7.53 करोड़ रुपये मांगे गए थे, लेकिन 1.70 करोड़ रुपये ही मिले। प्रांतीय खंड में 217 मार्गों की 308.495 किलोमीटर क्षतिग्रस्त लंबाई की मरम्मत के लिए 5.20 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके सापेक्ष 1.19 करोड़ रुपये मिले हैं। जिला पंचायत के हिस्से में आठ सड़कों की आठ किलोमीटर लंबाई में जर्जर सड़क गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य है। इसके लिए 45 लाख रुपये निर्धारित किए गए थे, लेकिन करीब 30 लाख रुपये ही मिले।
इस धनराशि से पांच सड़कों की 4.8 किलोमीटर लंबाई गड्ढामुक्त कराने का दावा है। तीन सड़कों की 3.2 किलोमीटर लंबाई में काम बाकी है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा भी शहर की सड़कों को लाखों की लागत से गड्ढामुक्त करने का दावा किया गया है। सीडीओ सुनील कुमार धनवंता ने बताया कि गड्ढामुक्त अभियान को लेकर समीक्षा की जाएगी। जो कमियां होंगी, उसे दूर कराया जाएगा। बजट को लेकर शासन को पत्राचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
गल्ला मंडी मार्ग बदहाल
शहर के दरगाह से गल्ला मंडी जाने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस मार्ग की हालत पिछले एक साल से खराब है। भारी वाहन के चलते सड़क टूट चकी है।
शहर के ही गोंडा मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर भी सड़क टूटी हुई है। क्रॉसिंग बंद होने के दौरान जाम के बीच राहगीरों को और ज्यादा खतरा रहता है। यह सड़क भी करीब एक साल से खराब है।
फखरपुर क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग से मोहई गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर जगह-जगह डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। पीडब्लूडी द्वारा इस मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई है।
कुल मांग : 13.18 करोड़
मिली धनराशि : 3.19 करोड़
शेष जरूरत : करीब 9.99 करोड़