फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl critical after quack administers wrong injection, referred to Lucknow

Bahraich News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से बालिका गंभीर, लखनऊ रेफर

Sun, 09 Jun 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Girl critical after quack administers wrong injection, referred to Lucknow
तीन जून को बुखार होने पर झोलाछाप ने लगाया था इंजेक्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। बुखार होने पर एक बालिका को झोलाछाप ने इंजेक्शन लगा दिया। जिससे बालिका का बायां हाथ काला हो गया है। शनिवार की शाम परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी गांव निवासिनी लक्ष्मी (10) पुत्री राम सागर को तीन जून को बुखार हो गया था। परिवारीजन उसे एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए तो उसने बाएं हाथ में इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के दूसरे दिन से बालिका का हाथ काला पड़ने लगा। शनिवार को उसका आधा हाथ पूरी तरह से काला हो गया, तो उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर शहीर खान ने बताया कि गलत इंजेक्शन लगने से हाथ काला हुआ है। बालिका को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed