{"_id":"5f99a4418ebc3e9b7b6a722e","slug":"girl-child-dies-due-to-fire-bahraich-news-lko5474892136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में मासूम बच्ची की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में मासूम बच्ची की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। लखनीदासपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में मंगलवार देर रात आग लग गई। ढिबरी धधकने से लगी आग ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग झुलस गए। आग लगने से चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। झुलसे लोगों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीदासपुर गांव निवासी कुंज बिहारी के घर तीन दिन पूर्व बेटे ने जन्म लिया था। नाती के जन्म लेने पर कुंज बिहारी की सास कमला देवी भी आई थीं। घर में खुशी का माहौल था। मंगलवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। देर रात रोशनी के लिए रखी ढिबरी के अचानक धधकने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। पूरे घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
इस हादसे में कुंज बिहारी, उनकी सास, पत्नी सुनीता बुरी तरह से झुलस गए जबकि कुंज बिहारी की बेटी शोभावती (8) की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया। मौके पर खड़ी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव मौके पर पहुंच गए। झुलसे लोगों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बेटी की मौत के बाद मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग उसे ढांढ़स बंधा रहे थे मगर वह अपने नवजात बेटे को गोद में लिए रो रही थी। उसका कहना था कि बहन छोटे भाई को ठीक से दुलार भी नहीं कर पाई।
बेटे के जन्म पर कुंज बिहारी के घर में खुशी का माहौल था। घर में दो दिन बाद छठी का कार्यक्रम होना था जिसकी तैयारियां की जा रही थीं। रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए थे। मगर अचानक हुए इस हादसे ने पूरे घर की खुशियों को मातम में बदल दिया।