फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   giant python found in the village

गांव में निकला विशालकाय अजगर

Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
giant python found in the village
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज में निकला अजगर। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नानपारा रेंज के गुरुगुज गांव में रविवार दोपहर में एक विशालकाय अजगर निकल आया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर अजगर जमीन में बिल में घुस गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे बघौली जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत गुरगुज गांव में रविवार दोपहर में एक विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर के फुफकारने की आवाज सुनकर लोगों को जानकारी हुई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर अजगर जमीन में बिल में घुस गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने वनकर्मियों की टीम को गांव भेजा।
विज्ञापन

सूचना पर फारेस्ट गार्ड रामानंद मिश्रा, वाचर लल्लन गांव पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को बिल से बाहर निकाला। इसके बाद उसे बघौली जंगल में छोड़ दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 20 किलो और लंबाई लगभग 15 फीट थी। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते अजगर बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed