फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gharaati and baraati clash over dance, nine injured

Bahraich News: नृत्य को लेकर घराती और बाराती भिड़े, नौ घायल

Fri, 28 Jun 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 28 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gharaati and baraati clash over dance, nine injured
बिना विदाई के लौटी बारात, दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के विकासपुर मोहरबा गांव में बृहस्पतिवार को श्रावस्ती जिले से बरात आई। बरात के दौरान नृत्यांगना के नृत्य को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों से 9 से अधिक लोग घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज हो गया है।

श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के दोदी गांव से बरात बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मोहरबा के मजरा विकासपुर गांव निवासी नसीर के घर आई थी। नसीर की बेटी के विवाह में लोगों ने बरातियों का स्वागत शुरू किया। शाम पांच बजे नृत्यांगना के नृत्य को लेकर घराती और बराती पक्ष के लोग भिड़ गए। जिस पर मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के महंगू खां व जमाल समेत नौ से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट को लेकर बरात में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों में चर्चा रही की झगड़े के बाद बिना विदाई के बारात लौट गई। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed